सूर्योदय और गायत्री मंत्र… मालदीव में भी अक्षय कुमार ने नहीं तोड़ा अपना नियम

नई उम्मीदों के साथ नए साल (New Year 2022) की शुरुआत हो चुकी है। लोगों ने बीती रात जमकर जश्न मनाया। नाचा-गाया। शायद इसी वजह से 1 जनवरी को उनकी नींद भी देर से खुलेगी, लेकिन बॉलिवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) चाहे कुछ भी हो जाए, अपना नियम नहीं तोड़ते। उन्होंने अपने इस रिवाज को नए साल पर भी कायम रखा। वो इस समय अपनी फैमिली के साथ मालदीव में वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने नए साल की शुरुआत भी भोर में उठकर और गायत्री मंत्र पढ़कर अपने पुराने अंदाज में ही की।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मालदीव की खूबसूरत लोकेशन दिखाई दे रही है। एक तरफ सूर्य उदय हो रहा है तो दूसरी तरफ अक्षय सूरज की तरफ हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र पढ़ रहे हैं। उनका ये डेली रुटीन है, जिसे वो कभी टूटने नहीं देते हैं।

ऐक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘नया साल, वही मैं। उठा और अपने पुराने दोस्त सूरज को नमस्कार किया और कोरोना को छोड़कर सभी पॉजिटिव चीजों के साथ मेरे 2022 की शुरुआत की। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना। हैप्पी न्यू ईयर।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *