Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

CM केजरीवाल सभी कामकाज से दूर होकर 10 दिनों तक यहां करेंगे साधना

चुनावी आपाधापी समाप्त होने के कुछ दिन बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सभी कामकाज से छुट्टी लेकर दो दिन बाद 19 दिसंबर से विपश्यना के लिए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल यहां 10 दिन बिताएंगे। जब केजरीवाल पिछली बार 2021 में विपश्यना पर गए तो उस वक्त तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कार्यभार संभाला था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी अनुपस्थिति में कामकाज कौन देखेगा। इसी बीच कांग्रेस ने 19 दिसंबर को ही विपक्षी दलों की मीटिंग बुलाई है। केजरीवाल इसमें शामिल होंगे या नहीं इस पर अभी संशय बरकरार है।

अरविंद केजरीवाल 10 दिनों तक जिस विपश्यना के लिए जा रहे हैं वह ध्यान की एक ऐसी विधा है, जिसके तहत सबसे ज्यादा लोगों ने बुधत्व या ज्ञान को हासिल किया है। यह मानसिक रूप से मजबूत बनने की सबसे प्रभावकारी विधि है। विपश्यना इंसान के लिए आत्मचिंतन और आत्ममंथन की एक विधि है। विपश्यना में जिस प्रोसेस को लोग फॉलो करते हैं उसमें मन को सुकून मिलता है और लोग आत्मशुद्धि को हासिल करने में सफलता प्राप्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *