ईरान में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 11 पुलिसकर्मियों की मौत
दुनियाभर में आपराधिक वारदातों में इजाफा हो रहा है। कहीं न कहीं जुर्म के मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह का एक मामला ईरान (Iran) में भी सामने आया। ईरान में आज, शुक्रवार, 15 दिसंबर को तड़के सुबह एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले की घटना देखने को मिली। जानकारी के अनुसार यह हमला ईरान के रस्क शहर के एक पुलिस स्टेशन पर हुआ। कुछ आतंकी पुलिस स्टेशन में घुस गए और ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।
ईरान में रस्क शहर के पुलिस स्टेशन पर आज तड़के सुबह हुए आतंकी हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। कुछ लोगों के अनुसार मरने वाले पुलिसकर्मियों का आंकड़ा 14 तक हो सकता है। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।