Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

डेल्टा कॉर्प ​​​​​​​के शेयर में 22% की गिरावट:बीते दिन ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार ने टैक्स 28% किया था

शेयर बाजार में आज यानी आज बुधवार (12 जुलाई) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 223 अंक गिरकर 65,393 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 55 अंकों की गिरावट रही। ये 19,384 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और सिर्फ 7 में तेजी रही।

डेल्टा कॉर्प के शेयर में 22% से ज्यादा की गिरावट
बीते दिन GST काउंसिल के ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स लगाने के फैसले के बाद आज गेमिंग कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। डेल्टा कॉर्प के शेयर में 22% से ज्यादा की गिरावट रही। यह 56 रुपए से ज्यादा गिरकर 190 रुपए पर बंद हुआ। वहीं नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर में भी करीब 4% की गिरावट देखने को मिली। इसका शेयर 23 रुपए से ज्यादा गिरकर 683 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *