Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

सादिक खान तीसरी बार चुने गए लंदन के मेयर

लंदन: लंदन के मेयर सादिक खान ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवार सादिक खान को 43 प्रतिशत से अधिक मत मिले। उन्होंने सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी की उम्मीदवार सुसैन हॉल को हराया। सुसैन हॉल ने 32 फीसदी वोट हासिल किए। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में तीन साल पहले हुए मेयर चुनाव की तुलना में सादिक खान ने इस बार सात फीसदी अधिक वोट हासिल किए हैं। इंग्लैंड में हुए स्थानीय निकायों के चुनावों में लेबर पार्टी के उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्रिटेन में अगले कुछ महीनों में आम चुनाव होने के आसार हैं। वर्तमान में किए गए अधिकतर सर्वे में लेबर पार्टी को बढ़त मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *