Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सुबह 11.30 बजे राज्य के 19 वें मुख्यमंत्री के रुप मेंशपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा 8 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सारे अनुमानों को धत्ता बताते हुए राज्य की सत्ता में वापसी की थी।

इससे भी ज्यादा चौेंकाने वाली बात तब हुई जब पार्टी ने 18 साल से मुख्यमंत्री पद पर काबिज शिवराज सिंह चौहान के जगह उनकी ही कैबिनेट में शिक्षा मंत्री और उज्जैन दक्षिणी से तीसरी बार के विधायक मोहन यादव को राज्य की सत्ता सौंप दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *