Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

हाई अलर्ट पर हरियाणा… नूंह में कर्फ्यू, कई शहरों में धारा 144

नूंह: हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली गई भगवा यात्रा के दौरान पथराव और फायरिंग की घटना के बाद तनाव फैल गया है। नूंह हिंसा में एक होमगार्ड की मौत हो गई है जबकि दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। पुलिस लगातार मामले को शांत कराने में लगी हुई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही इंटरनेट सेवा भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं नूंह में हुए घटनाक्रम का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। सोहना बाईपास में बवाल छिड़ गया है। दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसके अलावा बहादुरगढ़ में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 9 मोड़ पर जाम लगाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *