रेवंत रेड्डी के साथ एक डिप्टी सीएम और 12 मंत्री लेंगे शपथ
देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला जबकि तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को जनादेश प्राप्त हुआ है। मिजोरम में विधानसभा चुनाव में जेडपीएम पार्टी विजयी हुई। अभी तक हिंदी भाषी राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा किनके सिर मुख्यमंत्री का ताज पहनाएगी, यह तय नहीं कर पाई है। यह संभव है कि तीनों ही राज्यों में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हों। हालांकि तेलंगाना में मतगणना के दिन यानी 3 नवंबर को ही रेवंत रेड्डी का नाम मुख्यमंत्री के नाम पर सामने आ गया था और एक दो दिन बाद में कांग्रेस पार्टी के आला कमान ने रेवंत के नाम मुहर लगाकर मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल पर विराम लगा दिया। रेवंत को 7 नवंबर 2023 यानी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई जाएगी। हैदराबाद स्थित एलबी स्टेडियम में दोपहर 1:04 पर वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस संसदीय पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस आयोजन में शरीक होंगे।
यह बताया जा रहा है कि उनके साथ 12 मंत्री और 1 डिप्टी सीएम भी शपथ लेगा. शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकल चुके हैं। वे तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कांग्रेस के युवा नेता रेवंत रेड्डी को आज दोपहर 1:04 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई जाएगी।