फीचर्ड

CDC का दावा, वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों को है मौत का खतरा!

कोविड को लेकर बहुत से लोगों ने अनदेखी करनी शुरू कर दी है जबकि सरकार लगातार तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दे रही है। हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों से वैक्सीन लगवाने और सावधानी बरतने को कह रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी अध्ययनों से पता चलता है कि COVID-19 टीके अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी हैं। सीडीसी ने तीन अध्ययनों के नतीजों को ध्यान में रखते हुए कोविड के खिलाफ टीका लगवाने पर जोर दिया है और साथ ही इसके अनवैक्सीनेटिड लोगों को खतरे की चेतावनी भी दी है। वैक्सीन डेल्टा वेरियंट के खिलाफ भी असरदार बताई जा रही है।

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, जैसे ही गर्मियों की शुरुआत में डेल्टा में वृद्धि हुई, जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था, उनके संक्रमित होने की संभावना 4.5 गुना अधिक थी, अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 10 गुना और मौत का खतरा 11 गुना अधिक था। लेकिन जैसा कि पहले के आंकड़ों से पता चला है, कोरोनावायरस इंफेक्शन से सुरक्षा कुछ कम हो रही है।

शोध में पाया गया है कि यह वसंत ऋतु में 91 प्रतिशत था लेकिन जून और जुलाई में 78 प्रतिशत प्रभावी बताया गया। एक अध्ययन ने अप्रैल से जुलाई के मध्य तक 13 राज्यों में 600,000 से अधिक COVID-19 मामलों को मॉनिटर किया। इसमें पता चला कि जो लोग वैक्सीन नहीं लगवाते, वे कोविड के घातक संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *