Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

मिचौंग ने तमिलनाडु में खूब ढाया कहर, चेन्नई में 8 की मौत

चक्रवात तूफान मिचौंग के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। चेन्नई में भारी बारिश के चलते 8 मौतों की सूचना मिली है। इसके साथ ही उड़ान और ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

चक्रवात तूफान मिचौंग दक्षिण राज्य तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भीषण कहर ढा रहा है। भारी बारिश के कारण चेन्नई में बाढ़ के हालात हो गए है। तेज बारिश के कारण अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। सड़के जलमग्न हो गई है। भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें और फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण पेड़ गिर गई हैं। बिजली प्रभावित हुई है। स्कूल कॉलेज और कार्यालय बंद है। सोमवार से लगातार बारिश हो रही है। कई कॉलोनियों के घरों में पानी भर गया। तटीय महानगर में कारें और बाइक नष्ट हो गईं। राज्य सरकार के साथ केंद्र भी इस चक्रवाती तूफान को लेकर पूरी तरह से एक्टिव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *