Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

अब और इंतजार नहीं, बस चार साल और भारत होगी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी

नई दिल्ली: अब और ज्यादा इंतजार नहीं करना है। बस चार साल और बचे हैं। साल 2027 में ही भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। यह भरोसा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जताया है। उन्होंने यह बात बुधवार को ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद’ को संबोधित करते कहा कि वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर सात प्रतिशत से थोड़ा कम रहने का अनुमान है। यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मानें तो चार साल बाद ही हम जापान और जर्मनी जैसी अर्थव्यवस्था को पछाड़ देंगे। साल 2027 में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उनका कहना है कि तब हम जापान और जर्मनी को भी पीछे छोड़ देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *