बिहार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव: कई लोग घायल
बिहार के बेगूसराय, औरंगाबाद के बाद छपरा में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। दो समुदायों में झड़प के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। इस घटना में करीब छह लोग घायल हो गए है। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार की है। प्रशासन ने एहतियाती कदम के तहत सदर अनुमंडल इलाके में दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद पर रोक लगा दी है। घटना के बाद मौके पर सारण पुलिस अधीक्षक सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
सारण पुलिस के एक्स हैंडल पूर्व ट्विटर से शुक्रवार को जानकारी देते हुए लिखा, दिनांक 27.10.2023 को सुबह करीब 5:00 बजे भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार के सामने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलूसों द्वारा जोर से डीजे बजाया गया। वहीं, असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। प्रशासन और पुलिस द्वारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।