फीचर्डमनोरंजन

रजनीकांत की पत्नी लता के खिलाफ चलेगा जालसाजी का केस

सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता बड़ी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ जालसाजी के केस को बहाल करने का निर्देश दे दिया है। यानी अब लता रजनीकांत के खिलाफ जालसाजी का केस चलेगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश को भी पूरी तरह से पलट दिया, जिसमें लता रजनीकांत के खिलाफ सभी आरोपों और मामलों को रद्द कर दिया गया था।

Rajinikanth की पत्नी लता पर आरोप है कि फिल्म ‘कोचादाइयां’ के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए जो पैसे दिए गए थे, उनका उन्होंने कथित तौर पर दुरुपयोग किया था। इस मामले में Latha Rajinikanth के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि लता रजनीकांत ने फिल्म के प्रमोशन के लिए बकाया पैसों का भुगतान नहीं किया। इस संबंध में उस प्रचार कंपनी ने लता रजनीकांत के खिलाफ धोखाधड़ी का का केस दर्ज करवाया था, जिसके साथ फिल्म के प्रचार कार्यों की प्लानिंग की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *