Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

बागेश्वर सरकार के दरबार में खुली नीतीश सरकार की पोल

पटना: राजधानी के नौबतपुर में बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पांच दिवसीय दिव्य दरबार समाप्त हो गया। अंतिम दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम तो आज जा रहे हैं। आप लोगों से वाद करके जा रहे हैं कि हम फिर आएंगे। बागेश्वर सरकार ने कहा कि बिहार में बहुत आनंद आया। यहां हनुमान जी कि इतनी कृपा बरसी कि सब भूत भाग गए। उन्होंने कहा कि आप सब मेरी आत्मा हो। जब तक मेरे शरीर में प्राण रहेंगे, हम बिहार आते रहेंगे। हनुमंत कथा के अंतिम दिन बागेश्वर सरकार के दरबार में नीतीश सरकार की पोल भी खुल गई। एक महिला ने जो कहा, उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, दिव्य दरबार के अंतिम दिन नवादा से एक महिला पहुंची थी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पास पहुंचते ही रोने लगती है। कुछ बोलती है फिर चुप हो जाती है। इस दौरान बाबा कुछ पर्ची पर लिख रहे होते हैं। महिला हाथ जोड़कर बैठ जाती है। कुछ देर बाद बाबा उससे समस्य पूछते हैं। महिला जो कहती है, उसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *