Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

भारत ने घुड़सवारी 41 साल बाद गोल्ड जीतकर देश का बढ़ाया मान

हांगझोऊ: भारत ने चार दशकों के अंतराल के बाद ड्रेसाज प्रिक्स सेंट-जॉर्जेस में गोल्ड मेडल जीतकर एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में इतिहास रचा है। एशियन गेम्स में भारत के खाते में तीसरा गोल्ड आ गया है। घुड़सवारी में सुदिप्ती हजेला, दिव्यकृति सिंह, हृदय छेदा और अनुष अगरवल्ला की चौकड़ी ने 41 साल बाद देश को गोल्ड दिलाया।

भारतीय टीम ने 209.206 अंक हासिल किए और मेजबान चीन से आगे रही, जिसने 204.882 अंक हासिल किए जबकि हांगकांग ने 204.852 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह एशियाई खेलों में टीम ड्रेसाज स्पर्धा में भारत का दूसरा पदक है। जीतेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया, गुलाम मोहम्मद खान और रघुबीर सिंह की टीम ने कांस्य पदक जीता था, जब खेल ने नई दिल्ली में 1982 के संस्करण में अपनी शुरुआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *