Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

पेशे से ड्राइवर है मुंबई का आतंकी समीर

एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा रहे पाकिस्तान के ISI से जुड़े 6 आतंकवादियों को मंगलवार (14 सितंबर) को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद, मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव जान मोहम्मद शेख उर्फ ​​समीर कालिया के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। समीर कालिया 12 सितंबर से घर से गायब था और 14 को उसकी गिरफ्तारी की बात सामने आई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच के मुताबिक, शेख को मुंबई से दिल्ली जाने के दौरान ट्रेन में कोटा से गिरफ्तार किया गया।

अभी भी समीर की पत्नी और बेटियों से मुंबई के धारावी पुलिस स्टेशन में पूछताछ जारी है। महाराष्ट्र ATS की टीम यह जानना चाहती है कि समीर मुंबई या महाराष्ट्र के कुछ अन्य इलाकों में कुछ अन्य लोगों के संपर्क में था या नहीं? सूत्रों के मुताबिक, समीर की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि समीर के आतंकी होने का उन्हें कभी शक नहीं हुआ। पेशे से ड्राइवर शेख के आतंकी होने की जानकारी मिलने के बाद से पड़ोसी और परिजन हैरान हैं। उनका कहना है कि शेख एक ‘फैमिली मैन’ है और उसने कभी किसी से तेज आवाज में बात भी नहीं की है।

समीर का परिवार मुंबई सेंट्रल के सायन इलाके में एमजी रोड पर कलाबखर इलाके की झुग्गी में रहता है। उसकी दो बेटियां हैं। पुलिस ने परिवार के साथ उनके पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। लगभग सभी ने समीर के आतंकी होने पर हैरानी जताई। इस मामले में रात को मुंबई के कुछ अन्य इलाकों में भी छापेमारी हुई है। हालांकि, वहां से कुछ बरामद हुआ है या नहीं यह मुंबई पुलिस ने नहीं बताया है।

समीर हथियार मुहैया करवाता था
दाउद के भाई अनीस इब्राहिम ने समीर को भारत में विभिन्न संस्थाओं को IED, हथियार और हथगोले की डिलीवरी सुनिश्चित करने का काम सौंपा था। जांच एजेंसी के मुताबिक, अनीस ने आने वाले त्योहांरी सीजन में दिल्ली, UP, महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों में हत्याएं और धमाके करने की प्लानिंग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *