Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

मकैनिक का बेटा बना करोड़पति

क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 को यूपी के जसनील कुमार के रूप में अपना दूसरा करोड़पति मिल गया है। पहले करोड़पति पंजाब के जसकरण सिंह थे। 36 वर्षीय जसनील यूपी के अनवाक के रहने वाले हैं, जो आजमगढ़ जिले का एक छोटा सा गांव है। वह एक रिटेल गारमेंट स्टोर में काम करते हैं। उनके परिवार में माता, पिता, दादा, उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके चार छोटे भाई और दो बहनें भी हैं। साधारण परिवार के मोटर मैकेनिक रामसूरत चौहान के बेटे हैं।

शो के एपिसोड 29 में होस्ट और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने जसनील से पूछा, ”आपकी वर्तमान इच्छा एक अच्छा घर बनाने की है। क्या आपकी कोई और इच्छा है?” इस पर उन्होंने कहा, ”सर, जैसा मैंने आपको बताया, ऐसा नहीं है कि मैं अपने बारे में नहीं सोचता। मेरे सपने भी थे और इच्छाएं भी, जब मैं पढ़ रहा था तो मेरी इच्छा थी कि मेरे पास अच्छे कपड़े हों। मैं भी यात्रा करना चाहता था। लेकिन अब दोनों इच्छाएं पूरी हो गईं। मुंबई की यात्रा की। अच्छे कपड़े भी मिले।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *