जुमांजी’ और ‘टॉप गन: मैवेरिक’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हॉलीवुड के वेटरन एक्टर जेम्स हैंडी की कैलिफोर्निया में उनके घर पर हत्या कर दी गई
‘जुमांजी’ और ‘टॉप गन: मैवेरिक’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हॉलीवुड के वेटरन एक्टर जेम्स हैंडी की कैलिफोर्निया में उनके घर पर हत्या कर दी गई है। वे 81 साल के थे। लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, जेम्स हैंडी के सीने पर चाकू से कई वार किए गए थे।
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड के 44 साल के बेटे माइकल ग्लेडहिल को गिरफ्तार किया है।
