आतंकी पन्नू बोला- कनाडा सिर्फ खालिस्तानियों का, हिंदू भारत लौटें:दो वीडियो जारी किए
खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव जारी है। दोनों देश एक-दूसरे के डिप्लोमैट को निकाल चुके हैं। इस बीच सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 2 नए वीडियो जारी किए हैं। पहले वीडियो में उसने कहा है कि हिंदुओं का देश भारत है और वे कनाडा को छोड़कर इंडिया लौट जाएं। कनाडा में वही सिख रहेंगे, जो खालिस्तान समर्थक हैं।
दूसरे वीडियो में खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने 25 सितंबर को वैंकूवर, ओटावा और टोरंटो में भारतीय दूतावास बंद कराने की धमकी दी है। इसी के साथ SFJ ने डेथ ऑफ इंडिया यानी भारत मुर्दाबाद अभियान भी शुरू करने की बात कही है। आतंकी पन्नू ने कहा है कि उसका संगठन 25 सितंबर को ग्लोबल लेवल पर “डेथ टू इंडिया – बाल्कनाइज” कैंपेन शुरू करेगा।
