6 महीने में दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों ने गंवाए 111 लाख करोड़ रुपए
स साल दुनिया के 10 सबसे अमीरों लोगों में से 10 की संपत्ति में गिरावट आई है। जिस एक की सम्पत्ति मे गिरावट नहीं आई है वो अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी हैं। दुनिया के छठे सबसे अमीर आदमी अडाणी की संपत्ति इस साल अब तक 1.76 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है।
वहीं अगर रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की सम्पत्ति में 28.89 हजार करोड़ रुपए की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद इनकी कुल सम्पत्ति घटकर 5.08 लाख करोड़ रुपए रह गई है। मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर आदमी हैं।बायनेन्स के संस्थापक और सीईओ चांगपेंग झाओ को 2022 के शुरुआती 6 महीनों में 6.26 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं इसके बाद इस लिस्ट में मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग का नाम है। इस साल उनकी सम्पत्ति 5.20 लाख करोड़ रुपए घटकर 4.71 लाख करोड़ रुपए रह गई है यानी कि आधे से ज्यादा गिरावट।