एपीलेट ट्रिब्यूनल की 31 बेंच के लिए नोटिफिकेशन जारी:GST से जुड़े विवाद सुलझाने में तेजी आएगी
6 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद, केंद्र सरकार ने GST एपीलेट ट्रिब्यूनल स्थापित करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए GST एपीलेट ट्रिब्यूनल की 31 राज्य पीठों की स्थापना की जाएगी।
मार्च में संसद ने वित्त विधेयक में बदलाव को मंजूरी दी थी, ताकि GST से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए अपीलेट ट्रिब्यूनल की स्थापना हो सके। वर्तमान में, कर अधिकारियों के फैसले से असंतुष्ट करदाताओं को संबंधित उच्च न्यायालयों में जाना पड़ता है।
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 3 बेंच होंगी
नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 3 बेंच होंगी। वहीं गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में 2-2 बेंच होंगी। अन्य जगहों पर सिर्फ एक बेंच होगी। दिल्ली को छोड़कर ज्यादातर केंद्र शासित प्रदेशों में कोई स्वतंत्र पीठ नहीं है।
