मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी की सजा हॉस्पिटल में कटी
9 मई, 2003: लखनऊ में 24 साल की मधुमिता शुक्ला का घर में घुसकर मर्डर कर दिया गया। आरोप तब की मायावती सरकार में मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि पर लगा।
केस का स्टेटस: 20 साल बाद 24 अगस्त, 2023 को अमरमणि और मधुमणि त्रिपाठी रिहा हो गए। दोनों की सजा का ज्यादातर वक्त गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड में बीता।
9 जुलाई, 2015: अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा सिंह की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। सारा के परिवार ने हत्या का शक जताया। आरोप अमरमणि के बेटे अमनमणि पर लगा।
केस का स्टेटस: 2017 में केस शुरू हुआ। 9 मार्च, 2017 को अमनमणि को जमानत मिल गई। तभी से वो जेल से बाहर है।
दो केस, दोनों की CBI जांच हुई, आरोपी बाप-बेटे सरकार के करीबी, एक पर कथित गर्लफ्रेंड और दूसरे पर पत्नी की हत्या का आरोप। दोनों फिलहाल जेल से बाहर हैं।