TMC सांसद नुसरत जहां से ED की पूछताछ:सीनियर सिटीजन्स से फ्लैट बिक्री में धोखाधड़ी का मामला
TMC सांसद और बंगाल की चर्चित एक्ट्रेस नुसरत जहां मंगलवार को सीनियर सिटीजन्स से फ्लैट बिक्री में करोड़ों रुपए के फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं।
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, रियल स्टेट कंपनी सेवेन सेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने कोलकाता के न्यू टाउन में फ्लैट देने के नाम पर 400 लोगों से साढ़े 5-5 लाख रुपए लिए थे। हालांकि, लोगों को ना तो उनका फ्लैट मिला और पैसे भी वापस नहीं मिले।
सीनियर सिटीजन्स के एक ग्रुप ने इस मामले में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 2017 में नुसरत इस कंपनी की डायरेक्टर के पद पर थीं। कंपनी में TMC सांसद की भूमिका को लेकर ईडी उनसे सवाल-जवाब कर रही है। पूछताछ की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड होगी। नुसरत जहां का बयान भी दर्ज किया जाएगा।
