SC वकील की हत्या…पति कोठी बेचकर लंदन भागने वाला था
सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा की लाश रविवार को उनके घर के बाथरूम में मिली थी। पुलिस ने सोमवार तड़के हत्या के आरोप में उनके पति नितिन सिन्हा को घर के स्टोर रूम से अरेस्ट कर लिया। हत्या के बाद वह करीब 16 घंटे तक स्टोर रूम में छिपा रहा।
नितिन से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पत्नी की हत्या के बाद एक ब्रोकर उसके घर आता है। नितिन उससे कोठी बचने के लिए 55 लाख रुपए की टोकन मनी लेता है। यही नहीं, फर्स्ट फ्लोर भी दिखाता है। नितिन इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विस में रिटायर्ड हुआ था। 4.5 करोड़ रुपए में कोठी बेचकर नितिन की लंदन भागने की प्लानिंग थी। हालांकि, वह इससे पहले भी पुलिस गिरफ्त में आ गया।
रेनू सिन्हा नोएडा के सेक्टर-30 में डी-40 कोठी में नितिन नाथ के साथ रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8 बजे दोनों (रेनू-नितिन) एक साथ चाय पीते हैं। इसी दौरान नितिन रेनू को मकान बेचने के बारे में बताता है। वह कहता है कि इस मकान का सौदा हो गया है। दोपहर में ब्रोकर मकान को देखने और टोकन मनी देने आएगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता है। बात झगड़े तक पहुंच जाती है। इसके बाद रेनू अपने बेडरूम में चली जाती हैं।