Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

बंगाल गवर्नर ने राज्य-केंद्र को सीलबंद लिफाफे भेजे

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने शनिवार 9 सितंबर की देर रात केंद्र और राज्य सरकार को दो सीलबंद लिफाफे भेजे हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने 8 सितंबर को गवर्नर पर हाई एजुकेशन सिस्टम को नष्ट करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा- राज्यपाल किसी के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए अपनी मर्जी से लोगों को नियुक्त करके कठपुतली शासन चलाना चाहते हैं।

जवाब में 9 सितंबर को राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा- आधी रात का इंतजार करें, आप देखेंगे कि क्या कार्रवाई होती है। गवर्नर के बयान के कुछ ही देर बाद शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल का नाम लिए बिना उन्हें शहर का नया पिशाच कहा था। साथ ही लोगों को उनसे सावधान रहने की सलाह दी।

शिक्षा मंत्री बसु ने एक्स (पहले ट्विटर था) पर लिखा- आधी रात तक देखें, क्या कार्रवाई होती है। सावधान, सावधान… शहर में नया पिशाच। नागरिकगण कृपया अपना ध्यान रखें। इसके बाद राज्यपाल ने एक सीलबंद लिफाफा राज्य सचिवालय और दूसरा केंद्र के पास भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *