Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

भारत और ब्रिटेन के बीच हुई FTA पर बातचीत

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने शनिवार को नई दिल्ली में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान एक ऐतिहासिक फ्री ट्रेड अग्रीमेंट (FTA) की दिशा में तेजी से काम करना जारी रखने पर सहमति जताई गई। बैठक को लेकर ब्रिटेन के पीएम ऑफिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि डिफेंस टेक्नॉलजी, इनोवेशन के क्षेत्र और वाणिज्य दूतावास संबंधी कुछ मुद्दों पर सहयोग बैठक के अजेंडे में शामिल था। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर भारत की पहली यात्रा के दौरान सुनक को मिले गर्मजोशीपूर्ण स्वागत का भी जिक्र किया।

डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, नेताओं के बीच ब्रिटेन-भारत FTA पर सार्थक बातचीत हुई। ‘प्रधानमंत्री (सुनक) ने एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता करने की ब्रिटेन की महत्वाकांक्षा दोहराई, जिससे दोनों देशों में उद्योगों और कर्मियों को लाभ होगा और वस्तुओं और सेवाओं दोनों में हमारा व्यापार बढ़ेगा। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि मंत्री और वार्ता दल एक FTA की दिशा में तेजी से काम करना जारी रखेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *