Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

मुंबई के दही हांडी कार्यक्रम में पहुंचें विक्की कौशल

विक्की कौशल जल्दी ही फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर भी लीड रोल में हैं। जन्माष्टमी के मौके पर विक्की मुंबई के घाटकोपर इलाके में दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

भारी बारिश के बीच किया डांस
वीडियो में विक्की काफी खुशी से दही हांडी फोड़ते हुए दिखाई दिए। भारी बारिश के बीच विक्की ने अपनी फिल्म के गाने ‘कन्हैया ट्विटर पे आजा’ पर परफॉर्म भी किया। बारिश के बावजूद उनका उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने पूरे दिल से इस उत्सव का जश्न मनाया। लुक की बात करें तो एक्टर ट्रैडीशनल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कुर्ता- पजामा पहना हुआ है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *