Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

नक्सली यदि पाताल में छुपे रहेंगे, तो भी उन्हें ढूंढ़कर मारेंगे-अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नवा रायपुर में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की मैराथन बैठक की। इस बैठक में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने करने के लिए साझा ऑपरेशन चलाने पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा चैलेंज वामपंथी उग्रवाद है। बैठक में केंद्रीय मंत्री शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य दिया है। साथ ही बस्तर में पुलिस भर्ती के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने की बात भी कही।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नक्सली यदि पाताल में छुपे रहेंगे, तो उसे ढूंढ़कर मार गिराए जाएंगे। इसलिए नक्सली आत्मसपर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ जाए और सरकार की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *