फीचर्डविदेश

ट्रंप ने बाइडेन को पागल कहा:बोले-अमेरिका को नर्क में ले जा रहे

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन पर तीखा हमला करते हुए उन्हें गूंगा, पागल और नाकारा बताया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पागल हो गए हैं और देश को तीसरे विश्व युद्ध की ओर ले जाएंगे।

रॉयटर्स के मुताबिक एक वीडियो में ट्रंप कहते हैं, जो बाइडेन न केवल मूर्ख और अक्षम हैं बल्कि मेरा मानना ​​​​है कि वह पागल हो गए हैं। उन्होंने देश में खतरनाक माहौल बना दिया है। यह एक मानसिक समस्या है जो हमारे देश को नर्क की ओर ले जा रही है। इस व्यक्ति के कारण तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। वो 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में गड़बड़ी करने के मामले में कोर्ट ट्रायल का सामना भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *