शिखर धवन बन सकते हैं पंजाब किंग्स के कप्तान
IPL 2022 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम बना ली है। BCCI के सूत्रों के अनुसार 15वां सीजन 27 मार्च से शुरू हो सकता है। क्रिकेट के इस महासंग्राम का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को हुआ जिसमें 204 खिलाड़ी बिके हैं। आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हम क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग की पल-पल की जानकारी आपको देते रहेंगे।
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने सिर्फ मयंक अग्रवाल और अनकैप्ड अर्शदीप सिंह को रिटेन किया था। ऐसे में माना जा रहा था कि मयंक अग्रवाल पंजाब की टीम के अगले कप्तान हो सकते हैं, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑक्शन 2022 में खरीदे गए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम की कमान मिल सकती है। पंजाब ने उन्हें 8.25 करोड़ रुपए में ऑक्शन में खरीदा है। अभी तक शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और इससे पहले वे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।