Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

एक दिन में दो फ्लाइट्स के इंजन हवा में बंद:दोनों इंडिगो के प्लेन

इंडिगो की दो फ्लाइट के इंजन हवा में बंद होने का मामला सामने आया है। मंगलवार (28 अगस्त) को कुछ घंटों के अंदर एयरलाइन के दो अलग-अलग प्लेन के एक-एक इंजन हवा में बंद हो गए। गनीमत ये रही कि पायलटों की सूझबूझ से दोनों ही फ्लाइट सुरक्षित लैंड करा ली गईं।

एयरलाइन ने इस मामले में बयान जारी करते हुए बताया कि पहली घटना मदुरै से मुंबई जा रही फ्लाइट के साथ हुई। वहीं, दूसरी कोलकाता से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट के साथ घटी। दोनों के इंजन टेक्निकल फेलियर के कारण हवा में बंद हो गए थे।

फ्लाइट के इंजन में तेल कम होने की चेतावनी मिली थी
एयरलाइन के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों फ्लाइट ने सभी सुरक्षा मानकों को पार करते हुए उड़ान भरी थी। कोलकाता से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट का प्रैट एंड व्हिटनी इंजन नंबर-2 हवा में तकनीकी समस्या के चलते बंद हो गया था। फ्लाइट को सुरक्षित मुंबई में लैंड करा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *