एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा खुलासा
एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स शुरुआत से ही आईपीएल 2023 के प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। इसी बीच कई बार धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की बात भी उठी है। खुद धोनी संन्यास के संकेत दिए हैं। वहीं अब चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। आईपीएल 2023 के प्लेऑफ राउंड में पहुंचने के लिए टीमों के बीच जोर आजमाईश का दौर भी तेज हो गया है। गत विजेता गुजरात टाइटंस इस रेस में सबसे आगे है। जबकि एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स अभी चौथे पायदान पर है। यह सीएसके को चार बार खिताब जिताने वाले धोनी की रणनीति ही है, जो उनकी टीम शुरुआत से ही प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। इसी बीच कई बार एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की बात भी उठी है। खुद एमएस धोनी आईपीएल के इस सीजन में संन्यास लेने का संकेत दे चुके हैं, लेकिन वह कब संन्यास लेंगे यह साफ नहीं हो सका है? वहीं अब सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया है।