Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

हरियाणा CM बोले- नूंह में कल यात्रा की परमिशन नहीं

हरियाणा के CM मनोहर लाल ने कहा कि 28 अगस्त को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को परमिशन नहीं दी गई है। नूंह में 1 महीना पहले ही हिंसक घटना हुई है, उसको लेकर सावधानी रखने की जरूरत है। मंदिरों में पूजा-अर्चना करना सबका अधिकार है। उन्हें श्रद्धा के अनुसार छूट मिलनी चाहिए।

हमने लोगों से अपील भी की है कि वे यात्रा करने से बचें और अपने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना करें। सुरक्षा रखना सरकार का दायित्व है। लॉ एंड ऑर्डर बना रहे, यह सरकार की कोशिश है। इससे पहले प्रशासन भी यात्रा को परमिशन से इनकार कर चुका है। नूंह में धारा 144 लगा दी गई है। स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट 28 अगस्त तक बंद किए जा चुके हैं।

CM के बयान पर VHP का पलटवार
नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा- 28 अगस्त को सुबह 11 बजे यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा की परमिशन लेने का सवाल ही नहीं उठता है। सावन का आखिरी सोमवार है और हर श्रद्धालु का अधिकार है कि वह अपने ईष्ट का जलाभिषेक करे।

उन्होंने कहा कि यह एक धर्मपरायण देश है, यहां किसी भी यात्रा के लिए परमिशन नहीं ली जाती। उन्होंने सवाल किया कि क्या कभी कुंभ के लिए परमिशन ली जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *