मोदी ने ISRO चीफ की पीठ थपथपाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बेंगलुरु में चंद्रयान-3 टीम के वैज्ञानिकों से मिलने ISRO के कमांड सेंटर पहुंचे। यहां वे वैज्ञानिकों से मिले। इसरो कमांड सेंटर पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने PM मोदी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। PM ने सोमनाथ को गले लगाया और पीठ थपथपाई।
PM जब कमांड सेंटर पहुंचे तो वैज्ञानिकों ने 5 मिनट तक ताली बजाकर उनका स्वागत किया। ISRO चीफ ने PM को चांद पर प्रज्ञान रोवर के निकलने की तस्वीर भेंट की। चंद्रयान-3 का मॉडल देकर सम्मानित भी किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ISRO के कमांड सेंटर से तीन घोषणाएं कीं। पहली- 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाएगा। दूसरा- चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, वह जगह शिव-शक्ति पॉइंट कहलाएगी। तीसरी- चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 के पद चिन्ह हैं, उस पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ होगा।
