Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत

मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजॉल से 20 किलोमीटर दूर सायरांग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ।

घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO सब्यसाची दे ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया- रेलवे की ओर से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भेजी गई है।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक 17 मजदूरों के शव मिले है। उधर, PM और रेल मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *