Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में फायरिंग, 5 लोगों की मौत:मरने वालों में पुलिस अधिकारी भी शामिल

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब यहां नॉर्थ कैरोलिना के रैले में गुरुवार रात फायरिंग की घटना हुई। हमले में एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस ऑफिसर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

रैले मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने बताया कि नेउज रिवर ग्रीनवे इलाके में कई लोगों पर फायरिंग की गई। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में भी एक पुलिस ऑफिसर शामिल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मेयर मैरी ने कहा- देश में गोलीबारी की घटना बढ़ रही हैं। गन वॉयलेंस पर सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आस-पास रह रहे लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *