Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

शिव भक्ति में मस्त हो कांधे पर कांवड़ लेकर चले सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुढ़ियारी के मारूति मंगलम भवन से प्रारंभ होने वाली विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए. सीएम बघेल ने कांवड़ की पूजा अर्चना की. इस दौरान वो कांधे पर कांवड़ लेकर कुछ दूर तक पैदल भी चले.

श्रावण सोमवार पर आज पूरा प्रदेश शिव भक्ति के रंग में सराबोर रहा। राजधानी में भी शिवभक्ति की गूंज जगह-जगह सुनाई देती रही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गुढ़ियारी में मारुति मंगल में दिव्य कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया। पारंपरिक अनुष्ठान तथा पूजा पाठ करने के पश्चात मुख्यमंत्री शिव भक्तों के साथ बैठे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शिव जी के भजनों के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस मौके पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में  जलाभिषेक का जल लिया और कांवड़ को अपने हाथों में लिया। पूरा परिसर ऊँ नमः शिवाय के नारों से गूंजता रहा। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों को थाप देकर भजनगायकों का उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *