Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

असम में बहुविवाह पर रोक लग सकती है

असम में एक से ज्यादा शादी करने पर बैन लगाने को लेकर कानून लाने की तैयारी की जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस मामले में लोगों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने सोमवार (21 अगस्त) को ट्विटर पर एक पोस्ट कर लोगों से बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्तावित कानून पर सुझाव देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि लोग अपने सुझाव 30 अगस्त तक भेज सकते हैं।

ई-मेल और डाक के जरिए सुझाव भेज सकते हैं
गृह एवं राजनीतिक विभाग के प्रधान सचिव ने इसे लेकर एक नोटिस जारी किया है। उसमें बताया गया है कि लोग ईमेल और डाक के जरिए सुझाव भेज सकते हैं। राज्य सरकार ने इस प्रस्तावित कानून के लिए एक विशेष समिति का गठन भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *