एक्ट्रेस बनिता संधू, सिंगर एपी ढिल्लों ने ऑफिशियल किया रिलेशनशिप
हाल ही में एक्ट्रेस बनिता संधू को सिंगर एपी ढिल्लों के साथ मुंबई में कार में साथ बैठे देखा गया। अब बनिता ने सोशल मीडिया पर सिंगर एपी ढिल्लों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।
पिछले कुछ दिनों से बनिता और एपी ढिल्लों के डेट करने की चर्चा जोरों पर थी। तस्वीरें शेयर करते हुए बनिता ने लिखा- विथ मी!
बनिता ने फोटो शेयर करते हुए किया विथ यू गाने का जिक्र
कैनेडियन सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों ने अपने नए सॉन्ग विथ यू में बनिता को फीचर भी किया है। इस गाने के बाद से ही इनके डेट करने की चर्चा तेज हुई थीं। बनिता ने अपने पोस्ट में इसी गाने का जिक्र करते हुए लिखा है- विथ मी!
