फीचर्डमनोरंजन

वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ पार हुई रॉकी-रानी

करण जौहर की कमबैक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। रणवीर सिंह और आलिया भट्‌ट स्टारर इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 28 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में हालिया रिलीज फिल्मों ‘गदर 2’ और ‘OMG 2’ के बीच भी कमाल का कलेक्शन कर रही है।

3500 स्क्रीन्स पर हुई रिलीज
फिल्म पहले दिन 25 से 30 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ लगभग 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर इसने 11 करोड़ रुपए कमाए थे पर फर्स्ट वीकेंड तक इसने 46 करोड़ का बिजनेस कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *