‘लाहौर 1947’ और ‘आवारापन 2’ आमने-सामने
पर्व-त्योहार और खास मौकों पर फिल्मों की रिलीज लॉक करने के लिए अक्सर निर्माता निर्देशकों की नजर रहती है। इसके चलते बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के क्लैश की स्थिति भी बन जाती है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है। सिनेमाघरों में सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्मों के बीच टकराव देखने को मिल सकता है।
‘लाहौर 1947’ और ‘आवारापन 2’ का होगा क्लैश
अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यूं तो यह फिल्म 03 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, मगर कुछ कारणों से ऐसा हो न सका और अब कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हो सकती है। ऐसी स्थिति में सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ से इसकी टक्कर होने की संभावना बन रही है।
मेकर्स की तरफ से एलान का इंतजार
इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग का कुछ काम अभी बाकी बताया जा रहा है, जो अप्रैल के आखिर तक पूरा होगा। मेकर्स ने रिलीज डेट पर विचार कर लिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से फिलहाल रिलीज को लेकर आधिकारिक रूप
