EPS-95 नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन कर्मचारियों को फायदा
केंद्र सरकार ने कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस- 1995) में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत ईपीएस में 6 महीने से कम समय समय तक योगदान देने वाले कर्मचारी भी इस पेंशन फंड से निकासी कर सकेंगे। इसका फायदा निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लगभग 23 लाख कर्मचारियों को सीधे तौर पर होगा। अभी तक जो लोग 10 साल से पहले ईपीएस योजना को छोड़ देते थे, उन्हें विड्रॉअल की सुविधा मिलती थी, लेकिन 6 महीने से पहले इस योजना को छोडऩे वालों को विड्रॉअल की सुविधा नहीं दी जाती थी। यानी ईपीएस में उनका योगदान डूूब जाता था।
