Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

नए रंग-रूप में नजर आएंगे एअर इंडिया के विमान:सुनहरे, लाल और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल

एअर इंडिया ने अपना नया लोगो और लिवरी अनवील किया है। लिवरी को आप एयरक्राफ्ट का पूरा मेकओवर समझ सकते हैं। मेकओवर में सुनहरे, लाल और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल किया गया है। टाटा ग्रुप की 91 साल पुरानी एयरलाइन 15 महीने से इस पर काम कर रही थी। यह कोणार्क चक्र से प्रेरित पुराने लोगो की जगह लेगा।

लंदन बेस्ड ब्रांड और डिजाइन कंसल्टेंसी फर्म फ्यूचर ब्रांड के साथ पार्टनरशिप में लोगो डिजाइन किया गया है। दिसंबर 2023 में एअर इंडिया का पहला एयरबस A350 नए लोगो और मेकओवर के साथ बेड़े में शामिल होगा। फ्यूचर ब्रांड ने अमेरिकन एयरलाइंस और ब्रिटिश लक्जरी ऑटोमोबाइल ब्रांड बेंटले के साथ ब्रांडिंग पर काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *