भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मलेशिया की दी पटखनी
भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीता। मलेशिया की टीम पहली बार टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेल रही थी। टीम ने भारत को पूरी टक्कर दी। लेकिन अंत में हरमनप्रीत सिंह की सेना भी मुकाबले को अपने नाम कर लिया। चलिए आपको बताते हैं इस मुकाबले में क्या-क्या हुआ।
मलेशिया की टीम टूर्नामेंट को पहली बार जीतने का सपना देखने लगी थी। लेकिन भारतीय टीम की दमदार वापसी पर उसे भरोसा ही नहीं हुआ। हार के बाद टीम के खिलाड़ी घुटने पर नजर आए।
