फीचर्डमनोरंजन

जया बच्चन के साथ बैठकर अभिषेक ने देखी थी RRKPK

अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म घूमर में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक क्रिकेट कोच का किरदार निभा रहे हैं, उनके साथ फिल्म में एक्ट्रेस सैयामी खेर भी दिखाई देंगी। वहीं एक्टर की मां और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन ने हाल ही में करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से स्क्रीन पर वापसी की है।

बातचीत के दौरान एक्टर से उनकी मां की फिल्म और उनके धनराज लक्ष्मी के किरदार को लेकर सवाल किया गया, इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें मां की तारीफ सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है। एक्टर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं अपनी मां को बतौर एक्ट्रेस जज नहीं कर सकता, यह वाकई मेरे लिए बेहद इमोशनल होता है।

मां की तारीफ सुन इमोशनल हुए अभिषेक
दरअसल फिल्म में जया बच्चन ने राज धनलक्ष्मी का किरदार निभाया था। ऑडियंस के बीच उनके रोल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान जब अभिषेक से फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उनकी मां के कैरेक्टर की तारीफ करने के लिए कहा गया, तो इसपर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘उनकी तारीफ सुनकर अच्छा लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *