फीचर्डव्यापार

तो क्या अडानी बेच रहे हैं अपना धंधा ?

नई दिल्ली: हाल ही में खबर आई कि गौतम अडानी अपनी एक कंपनी में हिस्सेदारी बेच रहे हैं। कहा गया कि अडानी खुद को अपनी कंपनी अडानी विल्मर से अलग कर रहे हैं। अडानी विल्मर में अपनी 44 फीसदी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इस खबर के आने के बाद से काफी हलचल बढ़ गई, शेयरों में उठा-पटक होने लगा, लेकिन अब कंपनी की ओर से इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने इन खबरों का खंडन किया है।

गुरुवार को अडानी ग्रुप ने इस बात का खंडन कर दिया है। अडानी एंटरप्राइजेज की ओर से इसकी जानकारी देते हुए कहा गया कि विल्मर वेंचर में 44 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की खबरें निराधार है। अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा कि विल्मर के साथ मिलकर बनी एफएमसीजी कंपनी से निकलने की उसकी कोई योजना नहीं है। आपको बता दें कि अडानी विल्मर खाने के तेल से लेकर आटा-चावल-दाल , मसाले जैसी चीजें बेचती है। एफएमसीसी कैटेगरी में अडानी विल्मर टॉप कंपनियों में से एक है। अडानी विल्मर, अडानी एंटरप्राइजेज और सिंगापुर की विल्मर इंटरनेशनल लिमिटेड की ज्वाइंट वेंचर कंपनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *