Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

किम जोंग उन का आदेश, जंग की तैयारी करे सेना:कहा- रियल वॉर ड्रिल करें सैनिक

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने सेना को जंग के लिए तैयारी करने को कहा है। वहीं, अपने टॉप जनरल को भी पद से हटा दिया है। कोरियाई समाचार एजेंसी के मुताबिक किम जोंग उन ने युद्ध की बढ़ती संभावनाओं के मद्देनजर सेना को मिलिट्री ड्रिल्स को बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। सेना को रियल वॉर ड्रिल करने के आदेश दिए गए हैं।

ये निर्देश किम जोंग उन ने 9 अगस्त को मिलिट्री कमीशन की बैठक के बाद दिए हैं। किम जोंग उन ने जनरल पाक सु इल को हटाकर री योंग गिल को नया मिलिट्री चीफ बनाया है। री योंग गिल इससे पहले देश के रक्षा मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

हथियारों के मास प्रोडक्शन के आदेश
किम जोंग उन ने मीटिंग के दौरान सेना से कहा है कि वो अपने सभी हथियारों का मास प्रोडक्शन कराए, ताकि जंग के दौरान उन्हें कमी न हो। दरअसल, किम जोंग उन के आदेशों की एक वजह साउथ कोरिया और अमेरिका के बीच होने वाली मिलिट्री ड्रिल्स भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *