250 करोड़ रुपये के कर्जे से दबे थे नितिन देसाई
बुधवार को जाने माने प्रोडक्शन व आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने सुसाइड कर लिया। 2 अगस्त को सुबह साढ़े चार बजे उन्होंने पंखे से लटककर जान दे दी। जब वह सुबह देर तक नहीं उठे तो उनके स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर किसी ने नहीं खोला और न ही कोई आवाज आई। तब खिड़की से देखा तो नितिन देसाई फंदे से लटके हुए हैं। नितिन देसाई को लेकर अब सामने आ रहा है कि उनके ऊपर 250 करोड़ रुपये का लोन भी था। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि नितिन देसाई को लोन देने वाली कंपनी उनके खिलाफ सख्त कदम भी उठाए थे।
आर्ट डायरेक्टर के निधन के बाद उनके स्टाफ, बॉडीगार्ड व कर्जत से एमएलए महेश बाल्दी ने बताया कि नितिन देसाई आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। अब सामने आ रहा है कि उन पर 252 करोड़ रुपये का लोन भी था। नितिन देसाई की कंपनी एनडी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटड ने साल 2016 से 2018 तक 185 करोड़ रुपये का लोन लिया था। मगर वह इसे लौटा नहीं पा रहे थे।
