Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

UAE के नए राष्ट्रपति चुने गए मोहम्मद बिन जायद

संयुक्त अरब अमीरात में फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohammad Bin Zayed) को राष्ट्रपति चुना है। दुबई के शाशक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने उन्हें बधाई दी। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात के दिवंगत राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का शुक्रवार को निधन हो गया था। शुक्रवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया था।

नाह्यान 73 साल के थे। तीन नवंबर 2004 से शेख खलीफा UAE के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक थे। उनके निधन पर भारत ने भी शोक जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘शेख खलीफा बिन जायद के निधन की सूचना से गहरा दुख पहुंचा है। वह एक महान व दूरदर्शी राजनेता थे, जिनके अधीन भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए। दुख की इस घड़ी में भारत के लोगों की संवेदनाएं यूएई के लोगों के साथ है।’’

भारत में राजकीय शोक घोषित
शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर भारत ने शनिवार को एक दिन का राजकीय शोष घोषित किया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी एक पत्र में कहा कि दिवंगत UAE के राष्ट्रपति के सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है कि 14 मई को पूरे दिन राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान भारतीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *