Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप 2024…पपुआ न्यू गिनी ने किया क्वालिफाई

पपुआ न्यू गिनी (PNG) ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ईस्ट एशिया-पेसिफिक क्वालिफायर में शुक्रवार को खेले गए मैच में PNG ने फिलीपींस को 100 रनों से हराया।

इंटरनेटशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) 2024 टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप का यह 9वां एडिशन होगा। अगले साल खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के लिए अब तक कुल 15 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। अब सिर्फ पांच टीमों को लिए स्थान खाली है।

बाकी पांच टीमों का फैसला अमेरिका क्वालिफायर, एशिया क्वालिफायर और अफ्रीका क्वालिफायर से होगा। अमेरिका से एक, एशिया और अफ्रीका से दो-दो टीमों को 2024 टी-20 वर्ल्ड में खेलने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *